मुख्य सामग्री पर जाएं
सोलर अनुमान पाएंअनुमान पाएं
शाम के समय छतों वाला भारतीय शहर

हर महीने बिजली का बिल देखकर टेंशन होती है?

घर के लिए रूफटॉप सोलर अब बिजली बिल की टेंशन कम करें।

आपकी छत पर रोज़ धूप आती है। उसी से अपनी बिजली बनाइए। सब्सिडी, लोन और इंस्टॉलेशन में हम साथ हैं।

  • पीएम सूर्य घर सब्सिडी मार्गदर्शन
  • सोलर लोन सहायता
  • आइटम-वार कोटेशन

मेरे बिल पर कितनी बचत होगी?

सोलर कैलकुलेटर

ग्राहक का प्रकार
सालाना बचत ₹28,800 – ₹36,000
आपके लिए सिस्टम
4 kW
सब्सिडी के बाद लागत
₹1,42,000 – ₹2,02,000

यह अनुमान है। अंतिम कीमत सर्वे के बाद।

मुफ़्त साइट सर्वे बुक करें

पूरा हिसाब देखें
मासिक खपत
429 यूनिट/महीना (लगभग)
छत का क्षेत्र
400 वर्ग फ़ुट छाया-रहित (लगभग)
सालाना उत्पादन
5,760 यूनिट/साल (लगभग)
सब्सिडी से पहले लागत
₹2,20,000 – ₹2,80,000
अनुमानित केंद्रीय सब्सिडी*
₹78,000
लागत वसूली का समय (लगभग)
3.9 – 5.6 साल

~429 यूनिट/महीना के लिए योजना गाइड: 3 kW से ज़्यादा

कीमत का विवरण (सिस्टम लागत का अनुमानित हिस्सा)
कंपोनेंटहिस्सालगभग राशि
सोलर पैनल (मॉड्यूल)45%₹99,000 – ₹1,26,000
इन्वर्टर15%₹33,000 – ₹42,000
माउंटिंग स्ट्रक्चर15%₹33,000 – ₹42,000
केबल, अर्थिंग और सुरक्षा (BOS)12%₹26,400 – ₹33,600
इंस्टॉलेशन, नेट-मीटर प्रक्रिया और कमीशनिंग13%₹28,600 – ₹36,400
  • औसत टैरिफ़ ₹7/यूनिट (बिल ÷ टैरिफ़ = लगभग 429 यूनिट/महीना)
  • 1 kW से लगभग 120 यूनिट/महीना बिजली बनती है (जगह, मौसम और छाया के अनुसार बदलती है)
  • इंस्टॉल लागत ₹55,000 – ₹70,000 प्रति kW (अनुमानित, सब्सिडी से पहले)
  • बचत, सोलर से बदले गए बिल के 80–100% के रूप में दिखाई गई है; फ़िक्स्ड चार्ज और टैक्स नहीं हटते

*सब्सिडी केवल पात्र रेज़िडेंशियल/सोसाइटी ग्रिड-कनेक्टेड सिस्टम के लिए, मौजूदा योजना नियमों के अनुसार दिखाई गई है। यह गारंटीड नहीं है और जांच के बाद सरकार देती है।

अपनी छत पर प्रीव्यू देखें

सिर्फ़ अंदाज़ा दिखाने के लिए (अनुमानित चित्र)। फोटो आपके फ़ोन/कंप्यूटर में ही रहती है — अपलोड नहीं होती।

पैनल की संख्या आपके अनुमान से तय होती है (लगभग 540 W पैनल)। पैनल ब्लॉक को खींचकर छत पर रखें।

मेरे घर के लिए कौन-सा सोलर सही है?

ऑन-ग्रिड, हाइब्रिड या ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम

एक भारतीय परिवार

ऑन-ग्रिड

बिल सबसे ज़्यादा कम। पावर कट में बंद रहता है।

शहर, जहां पावर कट कम हैं

अपने घर के दरवाज़े पर मुस्कुराती महिला

हाइब्रिड

बिल भी कम, पावर कट में बैटरी बैकअप भी।

जब बचत और बैकअप दोनों चाहिए

खेत में एक भारतीय किसान

ऑफ-ग्रिड

ग्रिड की ज़रूरत नहीं। बैटरी पर चलता है।

गांव, जहां बिजली कम आती है

तकनीकी जानकारी
ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सिस्टम की तुलना
ऑन-ग्रिडहाइब्रिडऑफ-ग्रिड
बैटरी ऑन-ग्रिड नहीं हाइब्रिड हां ऑफ-ग्रिड हां
पावर कट में चलता है ऑन-ग्रिड नहीं हाइब्रिड हां (बैकअप लोड) ऑफ-ग्रिड हां
नेट मीटरिंग ऑन-ग्रिड हां हाइब्रिड हां ऑफ-ग्रिड नहीं
पीएम सूर्य घर सब्सिडी ऑन-ग्रिड पात्र (शर्तें लागू) हाइब्रिड सर्वे में जांचेंगे ऑफ-ग्रिड इस योजना में नहीं
तुलनात्मक लागत ऑन-ग्रिड सबसे कम हाइब्रिड सबसे ज़्यादा ऑफ-ग्रिड ज़्यादा
सोलर पैनल लगाते तकनीशियन

प्रक्रिया मुश्किल तो नहीं होगी?

सोलर इंस्टॉलेशन सिर्फ़ 3 आसान स्टेप में

  1. अपना बिल बताएं

    कैलकुलेटर में बिल डालें, अनुमान पाएं।

  2. सर्वे और कोटेशन

    टीम छत जांचकर आइटम-वार कोटेशन देती है।

  3. इंस्टॉलेशन और आफ्टर-सेल्स

    इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, हैंडओवर और सर्विस सहायता।

पूरी प्रक्रिया देखें (पूछताछ से वारंटी तक)
  1. पूछताछ
  2. बिल / सिस्टम अनुमान
  3. संपर्क और साइट सर्वे
  4. तकनीकी जांच
  5. आइटम-वार कोटेशन
  6. दस्तावेज़ चेकलिस्ट
  7. सब्सिडी / लोन सहायता (अगर पात्र हैं)
  8. एग्रीमेंट और पेमेंट माइलस्टोन
  9. ज़रूरी मंज़ूरियां (DISCOM / पोर्टल)
  10. इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग
  11. हैंडओवर दस्तावेज़
  12. वारंटी और सर्विस
कौन-से दस्तावेज़ लगेंगे?
  • नया बिजली बिल (आवेदक के नाम पर)
  • आधार / फोटो पहचान पत्र
  • पते का प्रमाण (अगर बिल से अलग है)
  • प्रॉपर्टी के मालिकाना हक़ का प्रमाण या छत इस्तेमाल की सहमति
  • बैंक खाते की जानकारी / कैंसल चेक (सब्सिडी जमा होने के लिए)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • छत की फोटो (सर्वे की तैयारी के लिए)

अंतिम सूची आपके राज्य, DISCOM और लोन/सब्सिडी विकल्प पर निर्भर करती है।

सरकार कितनी मदद करेगी?

पीएम सूर्य घर सब्सिडी: ₹78,000 तक

  • ₹30,000/kWपहले 2 kW तक
  • ₹18,000तीसरा kW
  • ₹78,000अधिकतम (रेज़िडेंशियल)
  • ₹18,000/kWहाउसिंग सोसाइटी (कॉमन सुविधाएं)
शर्तें देखें

PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana

  • केवल घरेलू ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सिस्टम के लिए
  • अपना बिजली कनेक्शन और उपयुक्त छत ज़रूरी
  • रजिस्टर्ड वेंडर से और मान्य उपकरणों के साथ इंस्टॉलेशन
  • सब्सिडी जांच और नेट-मीटर चालू होने के बाद सरकार देती है — ABONTA Power नहीं
  • अंतिम पात्रता योजना और DISCOM नियमों के अनुसार तय होती है
  • कुछ राज्यों में अलग से राज्य सब्सिडी हो सकती है — हम सर्वे के समय जांचते हैं।
  • विशेष श्रेणी राज्य: +10% अतिरिक्त प्रति kW (अधिकतम ₹85,800) – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड

आधिकारिक योजना पोर्टल देखें ↗

एक साथ पैसा नहीं है तो?

सोलर लोन और EMI में मदद

बैंक / NBFC के ज़रिए — हम कागज़ात में मदद करते हैं

  • हम लोन आवेदन तैयार करने और जमा करने में मदद करते हैं
  • मंज़ूरी, ब्याज दर और अवधि बैंक/लेंडर तय करता है
  • आम तौर पर KYC, आय का प्रमाण और अच्छा भुगतान रिकॉर्ड ज़रूरी होता है
  • हम लोन मंज़ूरी की गारंटी कभी नहीं देते
पात्रता जांचें

आप पर भरोसा क्यों करें?

भरोसा जो काम में दिखे

  • गुणवत्ता-जांचे उत्पाद

    ब्रांड, मॉडल और स्पेसिफ़िकेशन कोटेशन में लिखे होते हैं।

  • प्रशिक्षित इंस्टॉलेशन टीम

    अर्थिंग, सुरक्षा और वायरिंग मानक तरीके से।

  • पारदर्शी कीमत

    आइटम-वार कोटेशन — कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं।

  • साइन किया हुआ एग्रीमेंट

    काम का दायरा, पेमेंट माइलस्टोन और वारंटी लिखित में।

  • सर्विस सहायता

    हर सर्विस रिक्वेस्ट का रेफरेंस नंबर और स्टेटस ट्रैकिंग।

ब्रांड जो हम लगाते हैं

  • Waaree सोलर पैनल
  • Adani Solar सोलर पैनल
  • Tata Power Solar सोलर पैनल
  • Vikram Solar सोलर पैनल
  • Premier Energies सोलर पैनल
  • RenewSys सोलर पैनल
  • Goldi Solar सोलर पैनल
  • Rayzon Solar सोलर पैनल
  • Growatt इन्वर्टर
  • Sungrow इन्वर्टर
  • Solis इन्वर्टर
  • Havells इन्वर्टर
  • Luminous इन्वर्टर
  • Polycab इन्वर्टर
  • APL Apollo स्ट्रक्चर और पाइप
  • Tata Steel स्ट्रक्चर और पाइप
  • Jindal Steel स्ट्रक्चर और पाइप
  • Polycab केबल और सुरक्षा
  • KEI केबल और सुरक्षा
  • Havells केबल और सुरक्षा

ब्रांड नाम और लोगो उनके मालिकों के हैं। उपलब्धता स्टॉक, साइट की ज़रूरत और कोटेशन पर निर्भर करती है।

रूफटॉप सोलर दिखता कैसा है?

धूप आपकी। बिजली भी आपकी।

प्रतिनिधि चित्र। हमारे अपने इंस्टॉलेशन की फोटो जल्द यहां होंगी।

दूसरे ग्राहक क्या कहते हैं?

आपका रिव्यू यहां हो सकता है

हम अभी सत्यापित ग्राहक रिव्यू जोड़ रहे हैं। ABONTA Power से सोलर लगवाया है? अपना अनुभव हमसे साझा करें।

हमसे संपर्क करें

बाद में समस्या आई तो?

सोलर वारंटी और सर्विस: इंस्टॉलेशन के बाद भी साथ

  • वारंटी

    हर उत्पाद की असली वारंटी (निर्माता और इंस्टॉलेशन) कोटेशन और हैंडओवर दस्तावेज़ों में लिखी जाती है।

  • QR सोलर पासपोर्ट जल्द आ रहा है

    एक QR कोड में आपके सिस्टम की जानकारी — पैनल, इन्वर्टर, सीरियल नंबर, वारंटी और सर्विस हिस्ट्री।

  • मेंटेनेंस

    पैनलों की सफ़ाई और समय-समय पर जांच। विज़िट के लिए सर्विस रिक्वेस्ट डालें।

सर्विस रिक्वेस्ट डालें

आपको रेफरेंस नंबर मिलेगा जिससे आप स्टेटस देख सकते हैं।

अपनी फ़ाइल का स्टेटस देखें

रेफरेंस नंबर (जैसे AB00123) और रजिस्टर्ड मोबाइल डालें। स्टेटस हमारी टीम मैन्युअली अपडेट करती है।

सोलर पैनल पर काम करते तकनीशियन

और कोई सवाल?

रूफटॉप सोलर: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर के लिए रूफटॉप सोलर की कीमत कितनी है?

कीमत सिस्टम साइज़, ब्रांड और साइट पर निर्भर करती है। कैलकुलेटर में अपना बिल डालें और अनुमान देखें। सही कीमत सर्वे के बाद आइटम-वार कोटेशन में मिलती है।

पीएम सूर्य घर सब्सिडी कैसे मिलती है?

आवेदन राष्ट्रीय पोर्टल पर होता है। इंस्टॉलेशन और जांच के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आती है। पात्रता योजना और DISCOM नियमों पर निर्भर करती है।

क्या सोलर EMI पर लग सकता है?

हां, बैंक या NBFC लोन के ज़रिए। हम कागज़ात में मदद करते हैं। मंज़ूरी और ब्याज दर लेंडर तय करता है।

मेरे घर के लिए कितने kW का सोलर चाहिए?

यह आपके मासिक यूनिट पर निर्भर करता है। ऊपर दिए अनुमान में अपना बिल डालें — फ़ाइनल साइज़ साइट सर्वे के बाद तय होता है।

क्या सब्सिडी पक्की मिलेगी?

नहीं, सब्सिडी गारंटीड नहीं है। यह योजना के नियमों, आपकी पात्रता और DISCOM जांच पर निर्भर करती है। हम आवेदन और दस्तावेज़ों में पूरी मदद करते हैं।

क्या पावर कट में ऑन-ग्रिड सोलर चलेगा?

नहीं। सुरक्षा के लिए ग्रिड बंद होने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम बंद हो जाता है। बैकअप चाहिए तो हाइब्रिड या ऑफ-ग्रिड सिस्टम लें।

इंस्टॉलेशन में कितना समय लगता है?

साइट पर काम आम तौर पर कुछ दिनों में हो जाता है। लेकिन मंज़ूरी, नेट-मीटर और DISCOM प्रक्रिया में अलग-अलग समय लग सकता है।

मेंटेनेंस क्या करना होता है?

पैनलों को समय-समय पर साफ़ पानी से साफ़ करें। कोई समस्या हो तो सर्विस रिक्वेस्ट डालें। सालाना जांच के लिए हमसे संपर्क करें।

ऊपर से हरा-भरा भारतीय गांव

अब अगला कदम?

अपने बिल से शुरू करें। बाकी हम समझाएंगे।

मुफ़्त अनुमान · मुफ़्त साइट सर्वे कॉल · कोई बाध्यता नहीं

अनुमान पाएं